मौसम : दो डिग्री चढ़ा तापमान, तेज धूप के साथ उमस ने बढ़ाई बेचैनी
मुजफ्फरपुर में शनिवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। पछिया हवा के चलते उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में शनिवार को एक बार फिर तेजी आई। सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण पिछले दिनों की अपेक्षा दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, पूरे दिन मध्यम गति से पछिआ हवा के चलने से उमस ने भी लोगों को बेचैन किया। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। इससे न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री से अधिक नीचे चला गया। इससे लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। केंद्र के वरीय वैज्ञानित डॉ. ए. सत्तार के अनुसार सोमवार को तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा फिर से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी 29 डिग्री के आसपास जाने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पूरे दिन 25 किमी की गति से पछिया हवा चली। वहं, अधिकतम आर्द्रता सुबह में 85 प्रतिशत तो दोपहर में 40 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।