चार प्लस 2 स्कूल में तीनों संकाय में बढ़ाई गईं 40 से 80 सीटें
मुजफ्फरपुर के चार प्लस 2 स्कूलों में विज्ञान, कला, और वाणिज्य संकाय में 40 से 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। यह वृद्धि सत्र 2025-27 से लागू होगी। विभिन्न स्कूलों में कला और विज्ञान में सीटों की संख्या में...

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के चार प्लस 2 स्कूल में विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय में 40 से 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। डीईओ के सीट वृद्धि की अनुशंसा पर बोर्ड ने इसे लेकर अनुमति दी है। सत्र 2025-27 से इन स्कूलों में सीट वृद्धि की गई है। इसमें राजकीयकृत ब्रह्मर्षि यमुना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारू में कला में 40 सीटें बढ़ाई गई हैं। यहां कला संकाय में अब कुल 80 सीटें हो जाएंगी। इसी तरह विज्ञान में भी 40 सीटें बढ़ाई गई हैं। कॉमर्स में पहले वाली 40 सीटें यथावत रखी गई हैं। राजकीयकृत एसयू उच्च विद्यालय ब्रह्मपुरा, मोतीपुर में कला में 80 और विज्ञान संकाय में 40 सीट की वृद्धि की गई है।
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठियापुर कांटी में भी 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। यानि, कला में यहां अब कुल 120 सीट होंगी। वहीं, विज्ञान और कॉमर्स में यहां पहले की तरह 40-40 सीटें ही रखे गई हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय गिंजास सरैया में कला और विज्ञान में 40-40 सीट बढ़ाई गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।