छोटी बेरिया सरोवर के सौन्दर्यीकरण का हुआ लोकार्पण
Bahraich News - बहराइच में सांसद डा. आनन्द गौड ने छोटी बेरिया समय माता मंदिर परिसर में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर स्मृति सरोवर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पालिका ने पिछले दो सालों में...

बहराइच, संवाददाता। शहर में पुलिस लाइन स्थित छोटी बेरिया समय माता मंदिर परिसर में बनें लोकमाता अहिल्या बाई होलकर स्मृति सरोवर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद डा.आनन्द गौड ने किया । लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मृति सरोवर सौंदर्यीकरण के लोकार्पण अवसर पर सांसद गौड़ ने कहा कि कुछ वर्ष पहले यहां कच्चा तालाब था। बाद में इसे पक्का सरोवर बनाया गया। इस स्थल के सौन्दर्यीकरण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले दो सालों में पर्यटक को लेकर कई जगहों का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है।
इसके साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। पालिका अध्यक्ष टेकड़ीवाल ने कहा कि छोटी बेरिया समय माता मंदिर के सरोवर पर छठ पर्व में मेला लगता है। खासतौर से पूर्वांचल के स्थानीय निवासी यहां पर पूजा अर्चना करते हैं। उन्हें इस सरोवर से बहुत सुविधा मिलेगी। विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी पदमसेन चौधरी, एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करण टेकडीवाल आदि थे। संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र, नन्हेलाल लोधी, मनीष आर्य, रण विजय सिंह, उमा सिंह आदि मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।