सरकार की सख्ती से आरोपित ने किया आत्मसमर्पण : केदार गुप्ता
मुजफ्फरपुर के पंचायती राज मंत्री ने तुर्की दुष्कर्म मामले में बुलडोजर चलाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों...

मुजफ्फरपुर, वसं। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और कुढ़नी से भाजपा विधायक ने तुर्की दुष्कर्म मामले में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई का समर्थन किया। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्ष्कम पीड़िताओं के परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार के सख्त रवैये के बाद प्रशासन ने आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया। बताया कि कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे साबित हो गया कि सरकार किसी को न तो बचाती है और न ही फंसाती है। अपराधियों को सजा दिलाने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री के साथ एक पीड़िता के गांव पहुंचने पर लोगों ने स्थानीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इससे भड़के पंचायती राज मंत्री ने गांव वालों से बेटे की कसम खाने की बात कही। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार दोपहर से ही वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान नहीं करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।