Swami Raghavacharya Emphasizes Importance of Mind Purification through God s Tales मन शुद्ध करने का एकमात्र साधन भगवान की कथा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSwami Raghavacharya Emphasizes Importance of Mind Purification through God s Tales

मन शुद्ध करने का एकमात्र साधन भगवान की कथा

कटरा में स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि तन की शुद्धि के लिए कई उपाय हैं, लेकिन मन की शुद्धि का एकमात्र साधन भगवान की कथा है। उन्होंने रामकथा के तीसरे दिन बताया कि भगवत भजन से मन शुद्ध होता है...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 30 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
मन शुद्ध करने का एकमात्र साधन भगवान की कथा

कटरा। संत स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि तन की शुद्धि के लिए तो अनेक उपाय है, गंगा स्नान से तन शुद्ध हो जाता है, दान देने से धन, पूजा करने से घर शुद्ध हो जाता है, लेकिन मन को शुद्ध करने का एकमात्र साधन है भगवान की कथा। वे यजुआर में बुधवार को रामकथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवत भजन में बार-बार डुबकी लगाने से मन शुद्ध हो जाएगा। मनुष्य के जीवन में संस्कार का बहुत महत्व होता है। भगवान राम के भी 16 संस्कार हुए। संस्कार से जीव में जो कमियां होती हैं, वह दूर हो जाती है।

आज हमारे जीवन में संस्कार का अभाव हो गया है, जिसके कारण जीव संस्कार हीन हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।