Train Harassment Incident Pantry Car Manager Accused by Female Engineer in Muzaffarpur सप्तक्रांति में पेंट्रीकार मैनेजर ने महिला इंजीनियर से की छेड़खानी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTrain Harassment Incident Pantry Car Manager Accused by Female Engineer in Muzaffarpur

सप्तक्रांति में पेंट्रीकार मैनेजर ने महिला इंजीनियर से की छेड़खानी

मुजफ्फरपुर में 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में एक महिला इंजीनियर के साथ पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह ने छेड़खानी की। महिला ने रेल थाना में आवेदन दिया। संतोष साह पिपरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 8 April 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
सप्तक्रांति में पेंट्रीकार मैनेजर ने महिला इंजीनियर से की छेड़खानी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के नरकटियागंज स्टेशन के पास मंगलवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट में पेंट्रीकार मैनेजर ने महिला इंजीनियर से छेड़खानी की। मामले को लेकर महिला इंजीनियर ने पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह के खिलाफ रेल थाना मुजफ्फरपुर में आवेदन दिया है। संतोष साह पिपरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। महिला इंजीनियर ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने आवेदन को रेल थाना नरटकियागंज भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला इंजीनियर मुजफ्फरपुर में नौकरी करती हैं। वह सुबह छह बजे बगहा स्टेशन पर 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट की एम टू बोगी में सवार हुई। नरकटियागंज स्टेशन के पास पेंट्रीकार मैनेजर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर डराने-धमकाने लगा। ट्रेन में सवार अन्य यात्री सख्त हुए तो वह वहां से निकल गया। पिपरा स्टेशन पर मैनेजर चुपके से उतर गया, उसे मुजफ्फरपुर तक आना था। ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर महिला इंजीनियर ने रेल थाना में आवेदन दिया। बताया जाता है कि संतोष की छवि ठीक नहीं है। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।