छह माह बाद भी ट्रांसफॉर्मर न लगने से लोग परेशान
रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड दो और तीन में सितंबर 2024 में ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गया था। छह महीने बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बहुजन समाज पार्टी ने...

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड दो और तीन में लगा ट्रांसफॉर्मर सितंबर 2024 में चोरी हो गया। इसके बाद से इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। छह माह बाद भी नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगए जाने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार सिंह ने गुरुवार को इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। कहा कि अगर दिन में विभाग ने नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया तो पार्टी नेता व कार्यकर्ता सहायक अभियंता के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौके पर मंजय कुमार, चंदन कुमार, धीरज कुमार, पवन कुमार मुकेश कुमार राजू कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।