Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTribute to Retired Major Akhilesh Kumar Muzaffarpur Ex-Servicemen Pay Final Respects
पूर्व सैनिक अखिलेश कुमार का निधन
पूर्व सैनिक संघ के सदस्य सूबेदार मेजर अखिलेश कुमार का निधन भिखनपुर में हुआ। मुजफ्फरपुर संघ के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर संघ के प्रमुख सदस्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 12 April 2025 12:46 AM

मुजफ्फरपुर। पूर्व सैनिक संघ के सदस्य अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर अखिलेश कुमार का निधन शुक्रवार को भिखनपुर में हो गया। इसपर मुजफ्फरपुर संघ के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व सैनिक अखिलेश कुमार को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों द्वारा दी गई। इस अवसर पर संघ के शाखाध्यक्ष अरविंद कुमार, संघ के सचिव धीरज रंजन, संघ के उपाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा, अरुण कुमार ठाकुर, नितिन कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं मोहल्लावासी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।