Justice Assurance from Minister in Land Dispute Incident in Pandpa Village पंडपा की घटना के पीड़ितों को मिलेगा न्याय, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsJustice Assurance from Minister in Land Dispute Incident in Pandpa Village

पंडपा की घटना के पीड़ितों को मिलेगा न्याय

नारदीगंज, संवाद सूत्रसूबे के नगर विकास आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जीवेश मिश्रा और हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह रविवार को पंडपा गांव के अनुसूचित टोला पहुंचे।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 26 May 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
पंडपा की घटना के पीड़ितों को मिलेगा न्याय

नारदीगंज, संवाद सूत्र सूबे के नगर विकास आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जीवेश मिश्रा और हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह रविवार को पंडपा गांव के अनुसूचित टोला पहुंचे। उन्होंने 21 मई को घटित फायरिंग की घटना की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को सुनकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि अपराधियों का कोई जाति नहीं होती है। घटना में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। घटना में जख्मी अर्जुन रविदास समेत अन्य ग्रामीणों से रूबरू होकर उन्होंने विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग 1960 से इस भूखंड पर बसे हुए हैं।

भूमि की बंदोबस्ती भी है और वासगीत पर्चा भी मिला हुआ है। यह भूमि खतियानी नहीं है। बीते 21 मई को हथियार से लैस होकर एक दर्जन से अधिक लोग पंडपा गांव के अनुसूचित टोला में आए और गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। फायरिंग करते हुए दशहत फैलाया। मामला भूमि विवाद से जुडा हुआ है। मंत्री ने ग्रामीणों की बात को गम्भीरता से सुनने के बाद हर बिंदु पर जांच कराकर न्याय दिलाने आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ रईस आलम से भी भूमि से सम्बंधित जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि भूमि के मूल में जाना होगा। भूमि की प्रकृति क्या है? सभी कह जांच होनी है। इस विषय पर डीएम से भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब दलितों का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि आगामी एक सप्ताह में पुनः नवादा आएंगे तो इस भूमि से सम्बंधित ब्यौरा लेकर आएं। ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा बाहरी लोग यहां दबंगई दिखाना चाहते हैं। यहां उनका कुछ भी नहीं चलेगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विपिन कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, निरंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।