Aam Janata Party Forms Candidate Selection Committee for Bihar Assembly Elections 2025 रवि वात्सायन प्रत्याशी चयन समिति के बने अध्यक्ष, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAam Janata Party Forms Candidate Selection Committee for Bihar Assembly Elections 2025

रवि वात्सायन प्रत्याशी चयन समिति के बने अध्यक्ष

आम जनता पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति का गठन किया गया। रवि वात्सायन को चयन समिति का अध्यक्ष और मोहम्मद परवेज खान को उपाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 8 June 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
रवि वात्सायन प्रत्याशी चयन समिति के बने अध्यक्ष

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नेहरू पथ के जगदेव पथ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 14 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति का गठन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन को सर्वसम्मति से चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खान को चयन समिति का उपाध्यक्ष चयनित किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी बिहार विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।