बिहार के लिए अगला 5 वर्ष काफी महत्वपूर्ण : जायसवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए शासन में बिहार में 20 वर्षों से विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल बिहार के लिए महत्वपूर्ण हैं और भाजपा सभी समाजों के कल्याण...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि एनडीए शासन में बिहार में 20 वर्षों से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन वर्षों में सभी क्षेत्रों में काम हुए हैं। अब हमें प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने हैं। ऐसे में बिहार के लिए अगला पांच साल काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में गुरुवार को सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत तुरहा समाज की आयोजित बैठक को डॉ. जायसवाल संबोधित कर रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में तुरहा समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि एनडीए सरकार में हर समाज के लोगों का अटूट विश्वास रहा है।
भाजपा सभी लोगों के कल्याण के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी बिहार के विकास के साथ ही हम सब साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि तुरहा समाज ने एनडीए सरकार के कार्यों को सदा सराहा है और अपना अमूल्य समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में भी आप सबका यह विश्वास बना रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता समेत सुबोध तुरहा, बबलू तुरहा, सुनील शाह, संदीप तुरहा, जितेंद्र शाह, श्रवण शाह, छोटू तुरहा, मगनदेव शाह, बिरजू शर्मा, दीप्ति कुमारी, शिव तुरहा, बद्री शाह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।