Bihar s Role in National Poverty Reduction Highlighted by Minister Vijay Kumar Chaudhary राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में गिरावट में बिहार की अहम भूमिका: विजय , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Role in National Poverty Reduction Highlighted by Minister Vijay Kumar Chaudhary

राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में गिरावट में बिहार की अहम भूमिका: विजय

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में आई गिरावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में इस उपलब्धि का जिक्र किया गया है। मंत्री ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 17 June 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में गिरावट में बिहार की अहम भूमिका: विजय

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में आई उल्लेखनीय गिरावट में बिहार की अहम भूमिका है। वे मंगलवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह हमारे लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है कि बिहार उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जिन्होंने इस राष्ट्रीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

आज बिहार के विकास की चर्चा वैश्विक मंचों पर भी हो रही है। लेकिन संकीर्ण सोच के कारण विपक्ष को यह प्रगति दिखाई नहीं देता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर राजद परिवारवाद जैसे विषयों पर बात करता है, तो इससे अधिक हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा है। लेकिन जनता उसकी हर चाल को नाकाम करेगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कल्याण और उत्थान के लिए नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक असर आज स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके पहले तीनों मंत्रियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर विधानपार्षद संजय गांधी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मेजर हैदर इकबाल व जनाब इरशाद अली आजाद भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।