इवेंट मैनेजर की रैली विफल रही : भाजपा
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने प्रशांत किशोर के इवेंट को फेल बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक है और एनडीए को 225 से अधिक सीटें मिलेंगी। मालाकार ने विपक्षी गठबंधन...

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा है कि इवेंट मैनेजर प्रशांत किशोर का अपना ही इवेंट फेल हो गया। बिहार बदलने की बात करने वालों को अपना काम अर्थात राजनीति छोड़कर इवेंट मैनेजमेंट में ही लगना चाहिए। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि इस रैली से यह साबित हो गया कि बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है, अबकी बार एनडीए 225 पार होगा। बिहार का विकास केवल एनडीए ही कर सकता है। जनता इसे बखूबी समझ चुकी है। इस तरह की पार्टियों का लोकतंत्र की जननी बिहार में कोई भाव नही मिलने वाला है। बिहार की जनता राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी जागरूक है। प्रशांत किशोर और विपक्षी गठबंधन को यह समझ मे आ जाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।