Congress Appoints Akhilesh Prasad Singh as Permanent Invitee to CWC सांसद अखिलेश सिंह सीडब्ल्यूसी में स्थायी सदस्य मनोनीत, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Appoints Akhilesh Prasad Singh as Permanent Invitee to CWC

सांसद अखिलेश सिंह सीडब्ल्यूसी में स्थायी सदस्य मनोनीत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन तुरंत प्रभाव से लागू होगा। केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 8 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
सांसद अखिलेश सिंह सीडब्ल्यूसी में स्थायी सदस्य मनोनीत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को उनके मनोनयन की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, सांसद के. सुधाकरण को भी सीडब्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन एवं प्रवक्ता आनन्द माधव ने अखिलेश सिंह के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने पार्टी आलाकमान मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का आभार प्रकट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।