कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में महिला की मौत, चार घायल
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एक भीषण दुर्घटना में 63 वर्षीय महिला ज्ञानती देवी की मौत हो गई। शनिवार को करजान गांव के पास कार और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।...

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना अथमलगोला के करजान गांव के पास शनिवार की है। मृतक की पहचान बाढ़ के राणाबिघा निवासी स्व.अमरेद्र सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी (63) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे करजान के पास फोरलेन पर कार और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए।
जिसमें कार सवार ज्ञानती देवी को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को पटना भेजा गया है। वहीं, कार सवार विराट कुमार (6) और अरविंद कुमार (32) अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में इलाज चल रहा है। थानाधयक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। स्कॉर्पियो पर बीपीआरओ असरगंज का बोर्ड लगा था : हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो पर प्रशासन बिहार सरकार लिखा था, जिसके आगे बीपीआरओ असरगंज,मुंगेर का बोर्ड लगा था। हालांकि घटना के वक्त बीपीआरओ गांड़ी में मौजूद नहीं थे। वहीं, कार बाढ़ के राणाबिघा निवासी एक परिवार का था, जो निजी कार्य से जा रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।