Fire Breaks Out at Pankhudi Girls Hostel 12 Girls Rescued दीये से गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 12 लड़कियां कमरे में फंसी रहीं, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFire Breaks Out at Pankhudi Girls Hostel 12 Girls Rescued

दीये से गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 12 लड़कियां कमरे में फंसी रहीं

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित पंखुड़ी गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार को पूजा के दौरान दीये से आग लग गई। 12 लड़कियां फंस गईं, जिन्हें अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू किया। आग पर काबू पाने में डेढ़...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 23 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
दीये से गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 12 लड़कियां कमरे में फंसी रहीं

बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के चकारम स्थित पंखुड़ी गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार की दोपहर पूजा के दीये से आग लग गई। इस दौरान 12 लड़कियां हॉस्टल में फंस गईं। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू कर लड़कियों को बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने की सूचना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पंखुडी गर्ल्स हॉस्टल के भवन में तीसरी मंजिल पर लड़कियां रहती हैं। एक लड़की पूजा के दौरान दीपक जलाई थी। उसके बाद अपने केबिन का दरवाजा बंद कर पढ़ने चली गई। इसी दौरान दीपक से आग पकड़ ली। जब केबिन के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं तो उसमें रहने वाली लड़कियों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि 12 लड़कियां उसमें फंस गईं। काउंटर पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद जिला अग्निशमन अधिकारी मनोज नट सहित अन्य अधिकारी दमकल की छह गाड़ियों को लेकर वहां पहुंच गए। सबसे पहले रेस्क्यू कर फंसी हुईं लड़कियों को वहां से निकाला गया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त सभी लड़की अपने-अपने केबिन में आराम कर रही थी। उसी वक्त आग लग गई, जिसमें लड़कियों के कॉपी, किताब, बेड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। जिला अग्निशमन अधिकारी मनोज नट ने बताया कि रूम में लकड़ी का पार्टिशन देकर केबिन बनाया गया था। उसी में लड़कियां रहती हैं। आग बुझाने में एक हाइड्रोलिक सहित सात गाड़ियां लगाई गईं। अंदर से सभी को बाहर निकाल दिया गया। गर्ल्स हॉस्टल में आग से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए है इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।