Four Youngsters Trapped in Hotel Room Near Patna Junction Rescued by Police जंक्शन के पास होटल में चार युवक हुए कैद, खोजती रही पुलिस, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFour Youngsters Trapped in Hotel Room Near Patna Junction Rescued by Police

जंक्शन के पास होटल में चार युवक हुए कैद, खोजती रही पुलिस

पटना जंक्शन के पास एक होटल में चार युवक कैद हो गए थे। दरवाजा बाहर से बंद होने पर उन्होंने पुलिस को डायल-112 पर फोन किया, लेकिन होटल का नाम नहीं बता सके। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 26 April 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
जंक्शन के पास होटल में चार युवक हुए कैद, खोजती रही पुलिस

पटना जंक्शन के पास एक होटल में ठहरे चार युवक उसी में कैद हो गए। बाहर से किसी ने दरवाजा बंद कर दिया था। घंटों चिल्लाने के बाद जब गेट नहीं खुला तो युवकों ने डायल-112 पर फोन किया, लेकिन होटल का नाम मालूम नहीं था, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक खोजती रही। कई होटलों की जांच करने के बाद एक गली में वह होटल मिला, जिसमें युवक कैद हुए थे। पुलिस सभी को बाहर निकालकर थाने लेकर गई। दरअसल, चार युवक मजदूरी करने के लिए गोवा जा रहे थे। सुबह में ट्रेन होने के कारण वह एक होटल में ठहरने के लिए चले गए थे। सुबह हुआ तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। चारों युवक अंदर से दरवाजा को पिटते रहे। खोलने के लिए शोर करते रहे, लेकिन उनकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रही थी। कई घंटों तक दरवाजा नहीं खुला तो युवकों ने डायल 112 पर फोन कर दिए, लेकिन होटल का नाम और सही पता उन्हें मालूम ही नहीं था। युवकों ने पुलिस को बताया कि होटल के खिड़की से पटना जंक्शन दिखाई दे रहा है। इसके बाद डायल-112 की पुलिस अधिकारी शोभा कुमारी अपने टीम के साथ कई होटलों में घूम-घूमकर युवकों को खोजने लगी। काफी प्रयास करने के बाद उन युवकों का पता चला। जब पुलिस उस होटल में गई तो वहां के कर्मी बदतमीजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एक कर्मी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार उक्त होटल फैज अहमद कादरी का है। वह वर्तमान में जहानाबाद जेल में तैनात हैं। होटल के स्लिप वगैरह भी सब उर्दू भाषा लिखा था, जो समझ में नहीं आ रहे थे। एएसआई शोभा कुमारी ने बताया कि वह होटल मानक के अनुरूप नहीं था। उसके कर्मी भी ग्राहकों के साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं। इसकी शिकायत मिल रही है। बदतमीजी करने वाले कर्मियों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने को सौंप दिया गया। वहीं होटल के मैनेजर मो. रियाज ने बताया कि होटल का कमरा जितेंद्र के नाम पर बुक कराया गया था। दरवाजा कैसे बंद हो गया था इसके बारे में जानकारी नहीं है। कई वर्षों से यह चल रहा है कभी कुछ नहीं हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।