Health Minister Pandey Implements Measures Against Mosquito-Borne Diseases in State डेंगू-मलेरिया की पहचान और उपचार के पुख्ता इंतजाम : मंगल, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHealth Minister Pandey Implements Measures Against Mosquito-Borne Diseases in State

डेंगू-मलेरिया की पहचान और उपचार के पुख्ता इंतजाम : मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में मच्छर से होने वाले रोगों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की पहचान एवं उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 12 June 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
डेंगू-मलेरिया की पहचान और उपचार के पुख्ता इंतजाम : मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में मच्छर से होने रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसको लेकर अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। यह सुनिश्चित किया गया है कि डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसे रोगों की ससमय पहचान एवं संपूर्ण उपचार हो। मंत्री ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाए जाने वाले मलेरिया दिवस से ही स्वास्थ्य विभाग इस संक्रमण के खिलाफ जागरूकता मुहिम शुरू कर चुका है। इसके तहत ही पूरे जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है।

इस दौरान पूरे राज्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भारी जोखिम वाले क्षेत्रों में सक्रिया मामले की पहचान तथा मलेरिया रोकथाम की गतिविधियों पर विशेष बल दिया जा रहा है। एंटी मलेरिया माह की गतिविधियों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों तथा अन्य स्टेक होल्डर के साथ मिलकर कार्य किये जा रहे हैं। जलजमाव वाले स्थानों तथा अन्य लक्षित स्थलों पर लार्वा साइडल का छिड़काव के साथ जलजमाव को रोकने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये हैं। मलेरिया से बचाव का सबसे असरदार उपाय मच्छरों की वृद्धि को रोकना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष योजना के तहत कार्य कर रहा है। साथ ही आमजनों को भी इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।