Mukesh Sahni s VIP Party Promises New Vision for Bihar Assembly Elections नए विजन के साथ चुनाव में उतरेगा महागठबंधन : मुकेश सहनी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMukesh Sahni s VIP Party Promises New Vision for Bihar Assembly Elections

नए विजन के साथ चुनाव में उतरेगा महागठबंधन : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन विधानसभा चुनाव में नए बिहार के विजन के साथ उतरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास जनता के लिए कोई विजन नहीं है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 6 June 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
नए विजन के साथ चुनाव में उतरेगा महागठबंधन : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन नए बिहार के विजन के साथ उतरेगा। वर्तमान राज्य सरकार के पास जनता के हित के लिए कोई विजन नहीं है। शुक्रवार को स्थानीय एक होटल में जदयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलान के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे। कई और डॉक्टरों ने भी वीआईपी की सदस्यता ली। मुकेश सहनी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। आरोप लगाया कि आज प्रखंड और जिला स्तरीय अस्पताल में मरीजों को बिना इलाज किए पटना रेफर कर दिया जा रहा है।

महागठबंधन सरकार बनने पर पॉलिसी बना कर सुनिश्चित किया जाएगा कि रेफर के बाद सरकार की जिम्मेदारी होगी कि मरीज को संबंधित अस्पताल तक पहुंचा कर बेड दिलाए। उन्होंने हाल में मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत को दुखद बताया। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा आज स्वास्थ्य विभाग की क्या हालत है, किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की नीतियों से आकर्षित होकर इस दल में शामिल हुए। सदस्यता लेने वालों में डॉ अमिताभ सिन्हा और डॉ. विनोद कुमार आदि शामिल हैं। मौके पर पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, अर्जुन सहनी, सुमन सहनी और सुनील निषाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।