Muna Kumari Honored with Best Volunteer Award 2024 at Patna Women s College वीमेंस कॉलेज की मुन कुमारी को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMuna Kumari Honored with Best Volunteer Award 2024 at Patna Women s College

वीमेंस कॉलेज की मुन कुमारी को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान

पटना वीमेंस कॉलेज की पूर्व जनरल सेक्रेटरी मुन कुमारी को बुधवार को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पटना विवि की कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डॉ. सुहेली मेहता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 9 Oct 2024 08:07 PM
share Share
Follow Us on
वीमेंस कॉलेज की मुन कुमारी को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान

वीमेंस कॉलेज की पूर्व जनरल सेक्रेटरी सह वरीय स्वंयसेविका मुन कुमारी को बुधवार को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पटना विवि की कार्यक्रम समन्वयक सह विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर गृह विज्ञान प्रो़ डॉ़ सुहेली मेहता ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो़ नवल किशोर यादव, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा येजना बिहार झारखंड के क्षेत्रीय निर्देशक गिरधर उपाध्याय, पटना विवि कुलपति प्रो़ अजय सिंह , विमल जैन पदकश्री, डॉ़ अनिल कुमार डीन छात्र कल्याण मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ़ प्रो़ सुहेली मेहता ने किया। मंच संचालन ज्योति दुबे ने किया। मुन कुमारी को यह सम्मान मिलने पर पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डॉ़ एम रश्मि , कॉमर्स की विभागाध्यक्ष डॉ़ फातिमा, दोनों कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ़ अमृता और शहला रिहाना ने बधाई दी है। ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।