RJD s Decision to Spread Ideologies Nationwide Social Justice Discussion in Patna पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा राजद, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD s Decision to Spread Ideologies Nationwide Social Justice Discussion in Patna

पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा राजद

राजद ने पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। शनिवार को पटना में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में नेताओं ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की उपलब्धियों को साझा करने का संकल्प लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 10 May 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा राजद

राजद ने पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। शनिवार को पटना के कुम्हरार विधानसभा में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा में पार्टी नेताओं ने यह संकल्प लिया। पार्टी की ओर से चलाई जा रही परिचर्चा का यह छठा दिन है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि इस परिचर्चा के माध्यम से राजद के विचार और लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की उपलब्धियां को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया। जिस तरीके से भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों का हनन किया है, उसका साथ जदयू ने दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जो सोच है, सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय को जनता तक ले जाया जाएगा।

परिचर्चा में विधायक रामानुज प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, प्रदेश छात्र राजद अध्यक्ष गगन कुमार ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता पटना महानगर राजद अध्यक्ष महताब आलम, संचालन पूर्व प्रदेश सचिव शैलेश यादव ने किया। मौके पर प्रमोद सिन्हा, प्रेम गुप्ता, नंदू यादव, दिनेश पासवान, साबिर अली, कृष्ण ठाकुर, पंकज सिन्हा, संतोष मेहता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।