अटल पथ घटना के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: शीला
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अटल पथ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की बात की। मद्य निषेध...

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अटल पथ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वे गुरुवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। साथ ही उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों के प्रति अधिक सजगता और जिम्मेदारी दिखाएं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि राज्य सरकार शराब माफिया पर पूरी सख्ती से नकेल कस रही है।
पूर्ण शराबबंदी की नीति को मजबूती से लागू करने के लिए सामाजिक जागरूकता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को नई दिशा दी है। विपक्ष के किसी भी दुष्प्रचार से जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली। इसके पहले दोनों मंत्रियों ने आम लोगों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।