सुमरित उच्च विद्यालय में खेल प्रतिभा खोज का आयोजन
बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल के अंतर्गत 22 से 24 मई तक सुमरित उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बनमनखी, चीनी मिल, सन्यासी टोल और धीमा के मध्य विद्यालयों...

बनमनखी, संवाद सूत्र। बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल के तहत 22 से 24 मई तक तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुमरित उच्च विद्यालय में किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में संकुल संचालक डॉ. तरुण सिंह एवं समन्वयक अशोक कुमार पासवान लगे हुए हैं। विद्यालय प्रधान ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग बिहार के संयुक्त तत्त्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय बनमनखी, मध्य विद्यालय चीनी मिल, मध्य विद्यालय सन्यासी टोल, मध्य विद्यालय धीमा के छात्र भाग ले रहे हैं। संकुल स्तर पर अंडर 14 और अंडर 16 वर्ग में उन छात्रों को लिया जा रहा है जिनका चयन विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है।
जिस छात्र का चयन संकुल स्तर पर होगा वे प्रखंड स्तर पर खेलेंगे। शारीरिक शिक्षा शिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अंडर 14 के 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय बनमनखी का छात्र दिलजान, बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय बनमनखी की छात्रा आसमा परवीन, 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय धीमा (अ.जा.) की छात्रा गौरी कुमारी, लंबी कूद में बालक वर्ग में मध्य विद्यालय धीमा का छात्र गौरव कुमार और बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय बनमनखी की छात्रा नाजिया परवीन, अंडर-16 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमरित उच्च विद्यालय का छात्र सूरज कुमार, बालिका वर्ग में सुमरित की छात्रा अंजली कुमारी, 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुमरित उच्च विद्यालय का छात्र अनुज टुडू, बालिका वर्ग में संजना कुमारी लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आदित्य कुमार, अंडर 14 क्रिकेट बॉल थ्रो प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय बनमनखी के छात्र मोहम्मद इरफान आलम, बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय सन्यासी टोल की छात्रा रूपा कुमारी, कबड्डी अंडर 14 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय चीनी मिल तथा बालिका वर्ग में भी मध्य विद्यालय चीनी मिल के बच्चे प्रथम रहे। आयोजन में मध्य विद्यालय बनमनखी के प्रधानाध्यापक राकेश रोशन, मध्य विद्यालय चीनी मिल के प्रधान अशोक कुमार पासवान, मध्य विद्यालय सन्यासीटोल के प्रधान पूनम कुमारी, मध्य विद्यालय धीमा (अ.जा.) के प्रधानाध्यापक नवल किशोर साह, शिक्षक मनोरंजन कुमार, संतोष चौधरी,गौरव कुमार, विलास ऋषि, शम्भु कुमार, संजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, कुशेश्वर चौधरी आदि सक्रिय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।