First Meeting of Block 20-Point Program Implementation Committee Held 20 सूत्री की बैठक में नदारद रहे विभागों के पदाधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsFirst Meeting of Block 20-Point Program Implementation Committee Held

20 सूत्री की बैठक में नदारद रहे विभागों के पदाधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण

बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 10 June 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
20 सूत्री की बैठक में नदारद रहे विभागों के पदाधिकारी,  मांगा स्पष्टीकरण

बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाएं। सदस्य दिलीप झा ने कहा कि सरकार के सभी कार्य धरातल पर दिखना चाहिए। इस खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचे जाने की शिकायत मिली तो संबंधित पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

बैठक में सभी प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष ने बताया कि कई विभागों के पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे। बैठक से नदारद पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। अनुपस्थित रहे ऐसे पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मंडल, नवनीत सिंह, विनय कुमार विपिन, राजेश रंजन यादव, गुंजन शर्मा, प्रीति झा, विजय मूर्मू, गोवर्धन ऋषि, सविता देवी, चन्द्रकान्त दास, ओम प्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शालीग्राम ऋषि, प्रखंड विकास पदाधिकारी नयना पाल, राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, मनरेगा पदाधिकारी रवीन्द्र तांती, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी,म हिला पर्यवेक्षिका, सांख्यिकी पदाधिकारी,आवास सुपरवाइजर इत्यादि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।