Heavy Rain Forecast in Purnea Monsoon Arrives June 15-21 Relief for Farmers 17 जून से हो सकती है मानसूनी वर्षा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsHeavy Rain Forecast in Purnea Monsoon Arrives June 15-21 Relief for Farmers

17 जून से हो सकती है मानसूनी वर्षा

-फोटो : 58 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 17 जून और 19 जून को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अनेक स्थानों पर भारी से भारी वर्षा होने के आस

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 15 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
17 जून से हो सकती है मानसूनी वर्षा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 17 जून और 19 जून को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अनेक स्थानों पर भारी से भारी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। इसे मानसूनी वर्षा का आगमन माना जा रहा है। हालांकि वर्षा के आसार तो 15 जून से ही दिखना शुरू हो जाएगा। जो लगातार 21 जून तक होता रहेगा लेकिन 17 और 19 जून को छोड़कर अन्य दिनों सिर्फ छिटफुट वर्षा होगी। पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बता रहा है। वर्षा के पूर्वानुमान से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस बीच शनिवार को पूर्णिया का मौसम काफी गर्म रहा। दिन में लोग घरों से बाहर नहीं निकाल पाए।

चौक चौराहा पर ठंडा शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम की जमकर बिक्री हुई। लस्सी दुकानदारों की भी चांदी कटती रही। इस बीच बिजली का ट्रिपिंग काफी ज्यादा होता रहा। इससे भी लोग काफी परेशान रहे। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 65 प्रतिशत और शाम की आद्रता 53 प्रतिशत रही। -कैसा रहेगा रविवार: -15 जून को पूर्णिया में मानसून की दस्तक हो सकती है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हो सकता है। आद्रता का स्तर 80-90 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। -लोगों को मिलेगी राहत: -मानसून की दस्तक से पूर्णिया के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन इस दौरान आंधी और वज्रपात की भी संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।