विभिन्न आयोग के अध्यक्षों की नियुक्ति पर जताई खुशी
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने विभिन्न आयोगों में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सदस्य के पद पर नियुक्ति पर खुशी जताई है।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने विभिन्न आयोगों में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सदस्य के पद पर नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , विजय सिन्हा ,केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्य सभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा, बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित सभी एनडीए के सम्मानित अध्यक्ष को आयोग के गठन के लिए साधुवाद दिया। बिहार के श्रमिक आयोग के अध्यक्ष पद पर अशोक बादल, खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद सरकार ,महिला आयोग के पद पर अप्सरा देवी,मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पर सलीम परवेज , महादलित आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोज रिषी ,अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष पद पर नवीन आर्या एवं सम्मानित उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों को जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार,जिला प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, जिला महासचिव संजीव रेणु, जिला महासचिव डा. विनोद , बिहार प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ के महासचिव अंजन सिंह, बिहार प्रदेश अल्पसंखयक मोर्चा के मोजब्बिल ,मो आजाद,अमित सिंह, नवीन कुमार, रोहन कुमार सोनू ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।