बीस सूत्री के मनोनयन पर हर्ष जताया
पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बीस सूत्री प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की घोषणा की गई है। इसमें अध्यक्ष पद पर

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बीस सूत्री प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की घोषणा की गई है। इसमें अध्यक्ष पद पर पानो देवी एवं उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं मनोज गोस्वामी, मदन लाल मंडल, प्रो. कमलेश्वरी प्रसाद मेहता, मनोज सिंह, पवन सहनी, गोपाल सिन्हा, गोल्डन पासवान, वरुण मंडल आशुतोष कुमार, चन्दन कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह, मो नीजामुद्दीन, कल्पना देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रखण्ड के लोकसभा सदस्य पदेन सदस्य होगें। साथ ही प्रखण्ड के राज्य सभा के वैसे सदस्य जिनका घर उक्त प्रखंड में अवस्थित होगे वे भी पदेन सदस्य होगे। इस मनोनयन पर लोगों ने हर्ष जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।