एक-एक प्रखंड में बड़े स्कूल बनवाएंगे: जनसुराज
-फोटो: 37: पत्रकारों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनसुराज सत्ता में आएगी तो शिक्षा में

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनसुराज सत्ता में आएगी तो शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन किया जाएगा। एक-एक प्रखंड में एक-एक बड़ा स्कूल बनवाया जाएगा जहां एक्सपर्ट टीचर रहेंगे और शिक्षा के सभी संसाधन मौजूद रहेंगे। उक्त बातें जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। स्कूली शिक्षा सिर्फ खिचड़ी तक ही सीमित रह गई है। बड़े-बड़े बिल्डिंग जरूर बने हैं, जो सिर्फ दिखावा है। सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्कूल के बिल्डिंग का निर्माण किया गया है लेकिन उसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षक नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर कई सवाल खड़े किए और कहा क्या बिहार से पलायन रुका? क्या किसानों की परेशानी दूर हुई? स्कूल में बच्चे नंगे पहुंच जा रहे हैं। पूछने पर पता चलता है की खिचड़ी खाकर हम घर चले आते हैं और मास्टर साहब भी चले जाते हैं। गरीब- गुरबा शब्द का प्रयोग दशकों से हो रहा है। आने दीजिए जनसुराज को गरीब-गुरबा ही खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के जंगल राज से अभी महा जंगल राज है। इतनी बदतर हालत तो लालू प्रसाद के समय भी नहीं थी। किसानों की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों के लिए जहां कृषि यंत्रों की जरूरत है वहीं आधुनिक यंत्र का इस्तेमाल अब जरूरी हो गया है। कहीं काम की बात नहीं हो रही सिर्फ मन की बात में उलझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से जनसुराज क्षेत्र में आ रही है, पूरा विश्वास है कि परिवर्तन होगा। जनसुराज में कोई विधायक जी नहीं होंगे- सिर्फ विधायक होंगे। जो जनता के नौकर होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार करेंगे और गांव में पैठ बनाएंगे। प्रेस वार्ता में उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष बंटी यादव भी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।