24 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
पूर्णिया और सीमांचल में 24 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 18 जून को वर्षा नहीं हुई, लेकिन किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। 19 जून को बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। अधिकतम...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में 24 जून तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का यह अद्यतन पूर्वानुमान है। हालांकि पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को आपेक्षिक रूप से वर्षा नहीं हुई। बुधवार को सिर्फ 4.2 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इधर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दोपहर बाद वर्ष के कारण शाम की आद्रता 94 प्रतिशत और सुबह की आद्रता 85 प्रतिशत रही। आसमान में बदल देखकर किसानों में खुशी की लहर छा गई। बड़े पैमाने पर किसानों ने धान का बिचड़ा लगना शुरू कर दिया।
इधर वर्षा की बूंद के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी तरह वर्षा होती रही तो गर्मी का असर कम रहेगा। -कैसा रहेगा 19 जून: -बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। -एक एकड़ में हाइब्रिड धान की रोपाई : -मानसून की आहट को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यांत्रीकरण योजना से प्राप्त कृषि यंत्र रोटावेटर से पूर्णिया पूर्व प्रखंड के कवैया पंचायत के कृषक अरुण कुमार यादव द्वारा धान की रोपनी हेतु खेत की तैयारी कर आज एक एकड़ खेत में हाइब्रिड धान बीज एमसी 13 की रोपाई की गई l कृषक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग के स्थानीय कर्मी /पदाधिकारी से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर बीजोपचार कर नर्सरी लगाया गया था और 18 दिन बाद यह रोपने के लिए तैयार हो गया है l धान रोपनी हेतु खेत की तैयारी एवं रोपनी करते वक्त मौके पर कृषि विभाग पूर्णिया के सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण एवं किसान सलाहकार मौजूद रह कर कृषक को फसल से संबंधित तकनीकी जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।