Celebration of 102nd Birth Anniversary of Sant Shahi Swami Ji Maharaj at Maharshi Mehi Heart Dham Saharsa संत शाही स्वामी की मनायी गयी जयंती, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCelebration of 102nd Birth Anniversary of Sant Shahi Swami Ji Maharaj at Maharshi Mehi Heart Dham Saharsa

संत शाही स्वामी की मनायी गयी जयंती

सहरसा में महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम पर ब्रह्मलीन संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भव्य शोभा यात्रा, सत्संग, भजन-कीर्तन और गुरू महाप्रसाद का आयोजन किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 27 May 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
संत शाही स्वामी की मनायी गयी जयंती

सहरसा। महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम,चनदौर सौरबजार सहरसा मे ब्रह्मलीन संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के विषेश कृपापात्र ह्रदय स्वरूप संत शाही स्वामी जी महाराज की 102वीं जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई।मीडिया प्रभारी चन्दन वर्मा ने बताया की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई रास्ते मे जगह जगह श्रद्धालूओं के द्वारा गुरू महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया।तत्पश्चात आश्रम प्रस्थान करने पर सत्संग, ग्रन्थ पाठ, भजन-कीर्तन, शाही स्वामी जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया व गुरू महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सत्संग मे स्वामी अनुभवानंद जी महाराज, स्वामी ज्ञानी जी महाराज, ज्ञानानंद स्वामी, फुलेशवर बाबा,राष्ट्रपति बाबा,फुलचंद बाबा व अन्य साधूसंत का प्रवचन हुआ तथा हजारों की संख्या मे श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

सभी कार्यक्रम महर्षि मेंहीँ ह्रदय धाम आश्रम के संस्थापक स्वामी अनुभवानंद जी महाराज व व्यवस्थापक स्वामी ज्ञानी जी महाराज के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।