व्यापारियों ने ली शपथ, स्वदेशी उत्पादों को अपनाऊंगा
Prayagraj News - प्रयागराज व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारत की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अहमदाबाद और केदारनाथ में हुए हादसों के मृतकों को...
प्रयागराज व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भारत की शपथ कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस में किया। इस दौरान अहमदाबाद और केदारनाथ में हुए हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रयागराज से की गई। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने सभी व्यापारिक पदाधिकारियों को भारत के स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने किया।
इस दौरान मैं भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता दूंगा की शपथ ली। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाकिर खान, कमलेश यादव, जिलाध्यक्ष युवा प्रियंक कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री विजय केसरवानी (कटरा), जिला महामंत्री प्रशांत पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राजीव तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश निषाद, महिला प्रभारी शिखा खन्ना, जिलाध्यक्ष महिला जूही श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष महिला सुनीता चोपड़ा, नगर संगठन मंत्री विवेक गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश चौरसिया, यमुनापार जिलाध्यक्ष अश्वनी जैन, युवा महामंत्री रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।