Mobile Tower Collapse in Safdarjung Enclave AAP Leader Blames Government Negligence लोगों के विरोध के बावजूद लगा मोबाइल टावर गिरा : आप, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMobile Tower Collapse in Safdarjung Enclave AAP Leader Blames Government Negligence

लोगों के विरोध के बावजूद लगा मोबाइल टावर गिरा : आप

नई दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार को आंधी-तूफान के कारण एक मोबाइल टावर गिर गया। आप नेता सोमनाथ भारती ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा के राज में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
लोगों के विरोध के बावजूद लगा मोबाइल टावर गिरा : आप

नई दिल्ली, व.सं.। सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी-तूफान से मोबाइल टावर रविवार को गिर गया। इसे लेकर आप नेता सोमनाथ भारती ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद एमसीडी ने मोबाइल टावर लगवा दिया, जो तीन हफ्ते बाद ही गिर गया। भारती ने कहा कि टावर आवासीय एरिया की तरफ और दिन में नहीं गिरा वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निवासियों को पहले गुमराह किया गया कि यहां हाईमास्ट लाइट लगेगी, लेकिन बाद में मोबाइल टावर लगा दिया गया।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि अब यह टावर कहीं और लगाया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।