Extreme Heat Wave Hits Saharsa Health Risks Rise चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी से लोग हुए बेहाल, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsExtreme Heat Wave Hits Saharsa Health Risks Rise

चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी से लोग हुए बेहाल

सहरसा में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है, जिससे डायरिया और अन्य रोग फैल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 10 June 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
चिलचिलाती धूप व उमसभरी गर्मी से लोग हुए बेहाल

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चिलचिलाती धूप के बीच उमसभरी गर्मी से लोग बैचेन रहे। तपती गर्मी से डायरिया सहित अन्य कई रोग से लोग पीड़ित होने लगे है। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुई। विगत कई दिनों से गर्मी काफी रही। सोमवार को भी सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली और उमस भरी गर्मी रहा। जिससे न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि रही। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दोपहर होने तक पारा काफी बढ़ गया।अभी लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। सोमवार को भी चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।

धूप इतनी तेज थी कि निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह से शाम तक तेज धूप व गर्मी की भीषण मार के बीच लोग पसीने में तरबतर होते रहे। दिन के साथ साथ रात में भी फिर से गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही हवा लू का भी प्रकोप जैसा बना हुआ रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उमस बढ़ने की वजह हवा का नम होना है। हवा नम होती है तो उमस बढ़ती ही है। चिलचिलाती धूप लोगों के शरीर पर सीधा असर करता है। डाक्टर के अनुसार बढ़ती गर्मी व चिलचिलाती धूप से अधिकतर लोग चर्म रोग के शिकार होते हैं। इन दिनों सदर अस्पताल में चर्म रोगी मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है। आने वाले दिन गर्म दिन होंगे : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिन और अधिक गर्म होंगे। आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80 और 80 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 30 से 30 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से 19 किमी प्रति घंटा अधिकतर पूर्वी दिशा में चलने की उम्मीद है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।