मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत
सहरसा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी विशुनदेव शर्मा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने...

सहरसा, नगर संवाददाता सहरसा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी विशुनदेव शर्मा की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने जेल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाया। मृतक बंदी सत्तर कटैया वार्ड 11 निवासी था। जो करीब तीन महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद जेल में भेजा गया था।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बंदी को मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक
ने बताया कि बंदी का इलाज नहीं किया गया। उसे मृत अवस्था में हीं अस्पताल लाया गया था।मौत के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों ने कारा प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तबीयत खराब थी तो परिजनों को पहले सूचना क्यों नहीं दी गई। मौत की होने के बाद जानकारी मिलने की वजह से परिजनों में आक्रोश है। इससे पहले भी मंडल कारा प्रशासन के खिलाफ बंदी की मौत के बाद लापरवाही बरतने आदि को लेकर आरोप लगाया जाता रहा है। कहते हैं अधिकारी: बंदी की मौत हर्ट अटैक से हुई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। दीपेश कुमार, जिलाधिकारी, सहरसा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।