दिन के साथ रात में भी गर्मी से लोग रहते परेशान
सहरसा में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोग दिन और रात दोनों समय बेचैन रहे। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है, और अधिकतर लोग चर्म...

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विगत कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार को रिकॉर्ड तौर पारा चढ़ा और सूर्य अस्त होने तक जारी रहा। कई दिनों से गर्मी का सितम शुक्रवार को भी रहा। घरों में उमसभरी गर्मी और बाहर तीखी धूप से लोग बैचेन रहे। हालांकि शाम होते ही हल्की हवा चलने लगी लेकिन गर्म हो चुकी धरती के कारण वातावरण गर्म रहा। जिसके कारण दिन के साथ रात को भी गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को सुबह से ही तापमान में बढोत्तरी रही। लगभग 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा। हालांकि दोपहर का पारा लगातार कई दिनों से लगभग 38, 39 और 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात में बढ़ जाती बैचेनी : विगत कई दिनों से दिन के साथ रात में भी लोग बैचेन रहे। रात में हवा नहीं चलने से तापमान काफी बढ़ा रहा। घर के पंखे गर्म हवा दिया तो वही गर्मी ने एसी भी पारा बढ़ा दिया। स्वास्थ्य पर पड़ने लगा असर : दिन के साथ साथ रात में भी फिर से गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही हवा लू का भी प्रकोप जैसा बना हुआ रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उमस बढ़ने की वजह हवा का नम होना है। हवा नम होती है तो उमस बढ़ती ही है। चिलचिलाती धूप लोगों के शरीर पर सीधा असर करता है। डाक्टर के अनुसार बढ़ती गर्मी व चिलचिलाती धूप से अधिकतर लोग चर्म रोग के शिकार होते हैं। इन दिनों सदर अस्पताल में चर्म रोगी मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है। बिजली कटने से हुई परेशानी : तपती गर्मी के बीच बिजली कटने से लोग छटपटाते रहे। सबसे अधिक बिजली कटौती की जाती है। रात में ओल्ड फीडर तहत कई मोहल्ले में घंटों बिजली बाधित रही। लोग रातभर फोन लगाते रहें लेकिन लोगो को राहत नहीं मिली। पांच दिनों का मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 36 सी और 38 सी के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 सी और 26 सी के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 और 95 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 35 से 35 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 25 किमी प्रति घंटा से 45 किमी प्रति घंटा पूर्वी दिशा में चलने की संभावना है। मध्यम वर्षा की संभावना है; आगामी दिनों में मज़बूत सतही हवाएं और बादल छाने की संभावना बनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।