शहर में घंटों जाम से हलकान रहे शहरवासी
सहरसा में गुरुवार को शहरवासी जाम से परेशान रहे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जाम कई जगहों पर घंटों चला, जैसे बंगाली बाजार और गंगजला रेलवे ढाला। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को हल...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 24 Jan 2025 02:48 AM

सहरसा। शहर में गुरुवार को भी जाम से हलकान शहरवासी रहे। शहर के कई जगहों पर घंटों जाम की समस्या रही। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर भी कुछ परेशानी रही। जाम की समस्या सुबह दस बजे से ही शुरु हो गई थी। शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला, गंगजला रेलवे ढ़ाला, हटियागाछी सहित कई जगहों पर जाम की समस्या रही। जाम के दौरान लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे। स्थानीय दुकानदार अमित कुमार, राजू सहित अन्य ने बताया कि शहर में अब एक आरओबी नहीं कम से कम तीन आरओबी की जरुरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।