पेड़ से लटका मिला युवक का शव
शिवाजीनगर प्रखंड के सरहिला गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक नीतीश कुमार मुखिया (19) के परिजनों का आरोप है कि उसे नजदीकी रिश्तेदार से अवैध संबंध के चलते हत्या कर लटका दिया गया। पुलिस ने...

शिवाजीनगर, एसं। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरहिला गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। मृतक का पहचान परसा पंचायत वार्ड-5 निवासी राम उदगार मुखिया के पुत्र नीतीश कुमार मुखिया (19) के रूप में हुई। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शिवाजीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे नीतीश घर से निकला फिर वापस नहीं आया। परिवार वालों को आंशका है कि युवक का नजदीकी रिश्तेदार से अवैध संबंध था।
इसी में हत्या करके आम के पेड़ से लटका दिया गया है। नीतीश बाहर में रहकर मजदूरी का काम करता था। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। 3 माह पूर्व पिता के साथ वहां से गांव लौटा था। इसके बाद से वह गांव में ही रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि नजदीकी रिश्तेदार से संबंध को लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई थी। नीतीश के पिता राम उदगार मुखिया ने बताया कि सोनीपत में पुत्र के साथ रहता था। तीन महीना पहले भतीजी की शादी में हमलोग घर आए थे। पड़ोसी के परिवार की एक महिला से मृतक नीतीश बात करता था। उसके परिवार के द्वारा ही हत्या कराया गया है। इधर, घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।