सिंघिया : सोनसा में गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता ने किया जनसंपर्क
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को दक्षिण मंडल इकाई ने जनसंपर्क अभियान चलाया। ब्रजभूषण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोनसा गांव में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में...

सिंघिया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत शनिवार को पार्टी के दक्षिण मंडल इकाई ने जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह बीससूत्री सदस्य ब्रजभूषण यादव के नेतृत्व में चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रखंड के विष्णुपुर डीहा पंचायत के सोनसा गांव में जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी से जुड़ने को प्रेरित किया। भाजपा नेता सह बीस सूत्री सदस्य ब्रजभूषण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज हर गरीब को पक्का मकान, रसोई गैस, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही है। जनसंपर्क अभियान में सुमन कुमार यादव, रविन्द्र पंडित, गणित यादव, नीतीश यादव, सुरेश ठाकुर, सुकन साहू, रवीण यादव, नारायण यादव, दिलखुश पंडित, अंकित कुमार, भुल्ला कुमार आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।