Mother Files FIR for Daughter s Murder by Poisoning in Bihar जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMother Files FIR for Daughter s Murder by Poisoning in Bihar

जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर के पतैलिया वार्ड 6 में जुलेखा बीबी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री सबाना खातुन की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोप है कि मो. इरशाद और मो. हुसैन ने सबाना को प्रेमजाल में फंसा कर जहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 29 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड 6 निवासी जुलेखा बीबी ने जहर देकर 18 बर्षीय पुत्री सबाना खातुन की हत्या कर दिए जाने को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें गांव के ही मो. इरशाद और मो. हुसैन को नामजद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में विगत 20 अप्रैल को युवती को आरोपित द्वारा जहर खिला दिए जाने की बातें कही गई थी। मृतका की मां ने कहा है कि उसके पड़ोसी ने पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। जब उसकी पुत्री निकाह करने को बोली तो मुकर गया और धोखा देकर भाग गया। आरोपित ने ही जान मारने की नीयत से जहर की शीशी दी और घटना को अंजाम देने का काम किया। बताया है कि विषपान के बाद पुत्री को दलसिंहसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी पुत्री ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष आंनद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में पुलिस जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।