Grand Kalash Yatra to Kick Off Shiva Pran Pratishtha Mahayagna in Rajapur Gopalganj शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए कलश यात्रा आज, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGrand Kalash Yatra to Kick Off Shiva Pran Pratishtha Mahayagna in Rajapur Gopalganj

शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए कलश यात्रा आज

गोपालगंज के राजापुर गांव में 30 अप्रैल को शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालु कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजTue, 29 April 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए कलश यात्रा आज

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में आगामी शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार, 30 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा को लेकर गांव में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सभी वर्ग के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। महायज्ञ की शुरुआत 30 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगी। इसका समापन 2 मई को हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।