बड़ौत डिपो से रिटायर हुई आधा दर्जन बसें
Bagpat News - बड़ौत डिपो से रिटायर हुई आधा दर्जन बसेंबड़ौत डिपो से रिटायर हुई आधा दर्जन बसेंबड़ौत डिपो से रिटायर हुई आधा दर्जन बसेंबड़ौत डिपो से रिटायर हुई आधा दर्जन बसें

बड़ौत रोडवेज डिपो के बेड़े से आधा दर्जन बसों को रिटायर कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर बीएस6 की नई बसें रूट पर उतारी जा रही हैं।
बड़ौत रोडवेज डिपो की बात करें तो वर्तमान में यहां निगम की 132 व 53 अनुबंधित बसें हैं जिनका संचालन विभिन्न रूट पर किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या और फेरों को देखते हुए ये बसें नाकाफी साबित हो रही हैं। हालांकि जल्द ही 40 से 50 नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल होने जा रही हैं जिनका संचालन हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले नए यमुना पुल दे भी होगा। इससे न केवल लोगों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि समय भी बचेगा। वहीं इस बीच दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलने वाली 6 पुरानी बसों को भी रिटायर कर दिया गया हैं। माना जा रहा था कि ये बसें पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचा रही थी।
अब इनके स्थान पर बीएस6 की नई 6 बसों को रूट पर उतारा जा रहा है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि इन नई बीएस6 की बसों से यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।