Samastipur Railway Boosts Maize Transportation for Kharif Season मक्का लदान में रेल मंडल ने की 72 रैकों की ढुलाई, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsSamastipur Railway Boosts Maize Transportation for Kharif Season

मक्का लदान में रेल मंडल ने की 72 रैकों की ढुलाई

समस्तीपुर रेलवे मंडल इस खरीफ सीजन में मक्का के लदान कार्य में तेजी ला रहा है। पिछले वर्ष की सफलता से उत्साहित, मंडल ने 250 रैक लदान का लक्ष्य रखा है। विभिन्न स्टेशनों से मक्का का बड़े पैमाने पर लदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 12 June 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
मक्का लदान में रेल मंडल ने की 72 रैकों की ढुलाई

समस्तीपुर, हिसं। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल से इस खरीफ सीजन में मक्का का लदान कार्य जोरों पर है। पिछले वर्ष हुए अप्रत्याशित मक्का लदान से उत्साहित रेल प्रशासन इस वर्ष भी अत्यधिक मक्का लदान के लिये प्रयासरत है। इसके लिये मक्का व्यापारी वर्ग में भी उत्साह देखा जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुये सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों सोनबरसा कचहरी, सहरसा, दौराम मधेपुरा, सरसी, बदलाघाट, अलौली, बिहारीगंज एवं प्रतापगंज से मक्का की खेप बड़े पैमाने पर देश ही नहीं विदेश के भी विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 26 में अब तक कुल 72 रैकों की ढुलाई की जा चुकी है जबकि मंडल का लक्ष्य 250 रैक से अधिक की ढुलाई करना है।

सीनियर डीसीएम ने कहा कि रेल प्रशासन के द्वारा किसानों व व्यापारियों को त्वरित व समयवद्ध लदान की सुविधा दी जा रही है। उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल रहा है वहीं दूसरी ओर रेल मालभाड़ा राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।