संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव ससुराल से बरामद, फरार
समस्तीपुर के बनवीरा गांव में एक विवाहिता संगीता कुमारी (30) की लाश संदिग्ध हालत में मिली। उसके भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।...

समस्तीपुर/मोरवा, हिटी। हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की लाश संदिग्ध स्थिति में ससुराल में ही मिली। मृतका की पहचान गांव के ही रमेश राय की पत्नी संगीता कुमारी (30) के रूप में की गई है। मृतक के भाई धरमवीर राय ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। उसके भाई बताया की संगीता के शरीर पर कई जगह जख्म का निशान है। उसकी शादी साल 2020 में बनवीरा के रमेश राय से हुई थी, जिसमें दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए।
लेकिन उसके पति के अलावे ननद, सास-ससुर और अधिक दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। सामाजिक स्तर पर सुलह करने की कोशिश की गयी लेकिन मामला नही सुलझा। इस बीच रविवार की रात सूचना मिली की बहन की मौत हो गई। इसके बाद वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से वह लोग बनवीरा पहुंचे तो घर में लाश पड़ी थी और ससुराल के सभी लोग गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे है।रोसड़ा, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसान नेता सुरेंद्र नारायण सिंह 'लालन' का असामयिक निधन रविवार को पटना में हो गया। वे 84 वर्ष के थे। सोमवार को स्व. लालन बाबू का पार्थिव शरीर स्थानीय भाकपा कार्यालय लाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा डालकर उन्हें सम्मानित किया गया। भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लालन बाबू 1960 के दशक में बेहतर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर नौकरी प्राप्त की। पर उन्होंने किसान व मजदूरों के हक के लिए रिजाइन कर जीवन प्रयंत आमजन की सेवा में लगा दिया। अंतिम यात्रा में किसान सभा के राज्य सचिव रामचन्द्र महतो, सईद अंसारी, गजेंद्र चौधरी, विशेश्वर महतो, अंचल मंत्री अनिल महतो, जिला पार्षद रामप्रीत पासवान, एआईएसएफ के गौरव, अविनाश,रामकुमार चौधरी सहित अन्य शामिल हुये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।