मौत के बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम
दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र में एक युवक दिलीप कुमार मंडल, जो साइकिल चला रहा था, को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन को आम पहुंचाकर लौट रहा था। दिलीप...

शिवाजीनगर , एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के एक युवक को दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। इस घटना में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार को बहेरी मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 88 पांडव लाइन होटल के समीप की बताई जा रही है।मृतक युवक की पहचान प्रखंड के परसा पंचायत के वार्ड 3 निवासी बिंदेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार मंडल के रूप में हुई। मृतक का शव घर आते ही कोहराम मच गया। मृतक दिलीप कुमार मंडल बहेरी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में अपनी बड़ी बहन को आम पहुंचा कर घर लौट रहा था।
इसी दरौन विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा गाड़ी में कुचल दिया। मृतक दिलीप दो भाई और तीन बहन था। जिसमें मृतक दिलीप कुमार मंडल तीसरे नंबर पर था। उनके एक पुत्र रवीश कुमार और पुत्री रीती कुमारी शामिल है। मृतक दिलीप बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता था। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। उनके निधन से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पत्नी सुलेखा देवी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।