Training and Resource Distribution Program for Kharif 2025 Launched in Tajpur बदलते जलवायु में उन्नत खेती के तौर तरीके बताए, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTraining and Resource Distribution Program for Kharif 2025 Launched in Tajpur

बदलते जलवायु में उन्नत खेती के तौर तरीके बताए

ताजपुर में ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय महाभियान 2025 का आयोजन किया गया। विधायक रणविजय साहू ने किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए चौपाल कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 1 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
बदलते जलवायु में उन्नत खेती के तौर तरीके बताए

ताजपुर। ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को मोरवा विधायक रणविजय साहू, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कुमार समर्पण एवं जिला कृषि कार्यालय से आए गंगेश चौधरी परियोजना निदेशक आत्मा समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित उद्घाटन किया। संचालन तकनीकी प्रबंधक मारूत नंदन शुक्ला ने किया। विधायक रणविजय साहू ने किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी के लिए लगने वाले किसान चौपाल के कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए आगामी दो जून से आयोजित होने वाले किसान चौपाल के रूपरेखा के बारे में बताने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

किसान सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अधिक से अधिक अच्छादित हों इसके लिए किसान सलाहकार को अपने पंचायत में सक्रिय रहने का निर्देश दिया। प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने किसानों को अपने खेतों में मिट्टी जांच करा कर संतुलित उर्वरक प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया। बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कुमार समर्पण ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए खेती में कृषि तकनीकी के प्रयोग पर जोर दिया। परियोजना निदेशक आत्मा गंगेश चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को कृषि या उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था है। इससे किसान प्रशिक्षण लेकर अपने आपको आर्थिक रूप से सबल बना सकते हैं। नोडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र ने खरीफ सत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर सुशील कुमार ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मुकेश कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से धान लगाने के बारे में बताया। रंजीत कुमार रंजन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने बदलते जलवायु में सोयाबीन की खेती के साथ-साथ मक्के की खेती पर विशेष जोर देते हुए किसानों को सुझाव दिया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार सचिव माले, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह किसान महासभा अध्यक्ष, इसरारुल पैक्स अध्यक्ष, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि समन्वयक, सभी किसान सलाहकार, महेश प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान सदरी, मोहम्मद शमी, कपिल देव प्रसाद सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, आकाश कुमार झा समेत प्रशिक्षु किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।