9 अप्रैल के आसपास तेज हवा के साथ गिर सकती है बिजली
पूसा। अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। 09 अप्रैल के आसपास बिजली गिरने और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 17 से 20...

पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान 09 अप्रैल के आसपास मैदानी भाग के जिलो में बिजली गिरना और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से अगले एक दिन तक पछुआ हवा और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री एवं न्यूनतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।