Women Congress Discusses Women Issues and Empowerment in Samastipur ‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम हुआ, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWomen Congress Discusses Women Issues and Empowerment in Samastipur

‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम हुआ

समस्तीपुर में जिला महिला कांग्रेस ने 'महिला की बात, कांग्रेस के साथ' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं की समस्याओं जैसे मानदेय, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। अध्यक्ष देविता गुप्ता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 3 May 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम हुआ

समस्तीपुर। जिला महिला कांग्रेस की ओर से विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को चर्चा महिला की बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने की। इसमें जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से जीविका दीदियों को अनियमित व अपर्याप्त मानदेय, आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्य का बोझ एवं न्यूनतम सुविधाएं, महिला सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के अलावा महिला सशक्तिकरण में सरकार की नीतियों की असफलता पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष देविता गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करती रही है। यह कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है जहां वे खुलकर अपनी समस्याएं रख सकें और उनका समाधान राजनीतिक स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके। महिला कांग्रेस इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखेगी ताकि महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाया जा सके। मौके पर कामिनी देवी, मीना देवी, सुनीता सिन्हा, शांति देवी, फूलो देवी, सुनीता देवी, रीता सिंह, अंजली कुमारी, निशा कुमारी, संजू देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, राज कुमारी देवी, रानी देवी, सन्तमा देवी आदि मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।