गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से कराएं अवगत: कुणाल
(पेज चार) ब ब ब ब की। कहा कि गांव-गांव व घर-घर जाकर पार्टी के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराएं। जिला प्रभारी अजीत तिवारी ने कहा कि चेनारी विधानसभा

चेनारी, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे बिहार में शिक्षा न्याय संवाद, शिक्षा, नौकरी भागीदारी आदि विषय पर परिचर्चा की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी में अनुशासन व एकता बनाए रखने और देश के लिए कांग्रेस के योगदान पर चर्चा की। कहा कि गांव-गांव व घर-घर जाकर पार्टी के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराएं। जिला प्रभारी अजीत तिवारी ने कहा कि चेनारी विधानसभा कांग्रेस पार्टी की गढ़ रही है।
आप लोग पार्टी की मजबूती को लेकर गरीब गुरबो के पास जाएं। उन्हें कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों व पार्टी के योगदान के बारे में बताएं। कहा कांग्रेस सामाजिक समरसता व एकता की पार्टी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय व संचालन प्रखंड अध्यक्ष द्वारकाधीश दूबे ने किया। मौके पर युवा कांग्रेस नेता मनीष चौबे, यमुना शुक्ला, विवेक कुमार, अनिल राय, मंगल राम, प्रीतम राज बंटी, हीरा राम, बब्लू साह, विमलेश तिवारी, शिवपूजन प्रजापति, निरंजन राम, पंकज राम, श्वेता रानी आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।