समर कैंप में बच्चों को संगीत और नृत्य के दिए गए टिप्स
(युवा पेज) सुरों के ताल-मेल से अवगत कराया वहीं शिक्षिका सोनलकांत ने छात्राओं को नृत्य के अलग-अलग स्टेप्स के साथ संगीत के तारतम्य को

सासाराम, नगर संवाददाता। एबीआर फाउंडेशन स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय के हेड बॉय, सन्देश संग कौंसिल के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। तत्पश्चात विद्यालय के संगीत शिक्षक त्रिभुवन पाठक एवं शिक्षिका सोनलकांत की देख-रेख में बच्चों ने नृत्य-संगीत की गतिविधियों में अपनी रुचियों का प्रदर्शन किया। बच्चों को संगीत के सात स्वरों से रू-ब-ररू होने का मौका मिला। संगीत शिक्षक ने जहां हारमोनियम के स्वर एवं सुरों के ताल-मेल से अवगत कराया वहीं शिक्षिका सोनलकांत ने छात्राओं को नृत्य के अलग-अलग स्टेप्स के साथ संगीत के तारतम्य को स्पष्ट किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुनील सिंह ने बताया कि इस कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नृत्य, संगीत, पेंटिंग, अन्य भाषाई ज्ञान, अक्षर ज्ञान, स्पोर्ट्स, योग के अलावे अन्य रोचक व रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। विद्यालय निदेशक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने इस बारे में सीबीएसई की पहल को धन्यवाद दिया। उन्होने बताया कि इस कैंप में बच्चों को गुरुमुखी एवं संस्कृत भाषा के अक्षर एवं शब्द ज्ञान सिखाने के साथ वार्तालाप करने का भी मौका मिलेगा। रोल-प्ले के जरिए बच्चे वास्तविक जीवन शैली में भी अन्य सिखे भाषाओं का प्रयोग कर अपने व्यक्तित्व को निखार सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।