बिक्रमगंज के कुमुद रंजन बने युवा जदयू के प्रदेश सचिव
बिक्रमगंज, निज संवाददाता। झा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री जय

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज निवासी सह वार्ड नंबर-12 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुमुद रंजन सिंह को युवा जदयू का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। उनका यह मनोयन युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया है। उनके मनोयन से स्थानीय पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी एवं उत्साह है। कुमुद रंजन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्या अरुणा देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोइनुद्दीन हुसैन, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. अय्यूब खान, लाल बिहारी सिंह, उदय सिंह, प्रवीन्द्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह, लालाबाबू सिंह, धनेश्वर तिवारी, बीरेंद्र चौधरी, रामप्रवेश सिंह, विजय चौधरी, हसनैन खान, प्रिंस सिंह, अभिलाष राय, संदीप सम्राट, बब्लू सिंह, मदन सिंह, रवि साह, अमन गुप्ता, नजीब अंसारी, हफीज इदरीसी, इरशाद खान, संजय वर्मा, राजा बाबू, जहूर अंसारी, राजू बाबू, मिंटू राज, प्रियांशु सिंह, सुरेश चौधरी, वशिष्ठ राम सहित कई लोग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।